फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dm etah,

फीडिंग नहीं होने पर 17 सचिवों को डीएम ने थमाए नोटिस

Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
dm etah,
एटा। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रही है। यही कारण है कि आए दिन अनियमितता और घोटाले सामने आ रही है। अब आनलाइन भुगतान करने में पिछड़ रहीं जिले की ग्राम पंचायतों के 17 सचिवों को डीएम ने नोटिस थमाते हुए तीन दिन का वक्त देते हुए काम पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर होने वाले खेल पर लगाम लगाने के लिए पीएफएमएस व्यवस्था लागू की है। इसके तहत ग्राम पंचायतों को आनलाइन भुगतान करना है। इसे लेकर लगातार शासन की ओर से निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन जिले में अब तक 200 से अधिक ग्राम पंचायतों ने आनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू नहीं की है। जिले की 46 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2018-19 की वार्षिक पुस्तिका बंद नहीं की है। इसे लेकर डीएम सुखलाल भारती ने जिले के 17 ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस थमाए हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि तीन दिन में कामों को पूरा करते हुए आनलाइन भुगतान शुरू करें। ऐसा न होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम निधि खाते से आहरित की गई धनराशि का दुरुपयोग मानते हुए प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम के नोटिस के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुस्तिकाएं अपडेट नहीं
ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था में भुगतान करने से पहले प्रिया सॉफ्ट पर दैनिक और मासिक पुस्तिकाएं अपडेट होना जरूरी हैं। ऐसा न होने पर भुगतान नहीं हो सकेगा लेकिन जिले में तमाम ग्राम पंचायतों में अब तक पुस्तिकाएं अपडेट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सचिवों को थमाए गए नोटिस
डीएम ने जलेसर ब्लॉक के ध्यानपाल सिंह, हरविंदर कुमार, सुनील कुमार द्वितीय, शैलेंद्र कुमार, ललित, बिलकेश बाबू, सुप्रिया सिंह, मुजम्मिल खान, बीगेश कुमार, मेघ सिंह, सुनील, सुनील कुमार दिवाकर, अलीगंज ब्लॉक के उदयवीर सिंह चौहान, अमित तोमर, अखिलेश कुमार, राजेंद्र कुमार, लोकेंद्र यादव को नोटिस थमाए हैं।

इनका कहना है
ग्राम पंचायतों में सरकार ने आनलाइन भुगतान व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिले की प्रगति धीमी होने पर सचिवों को नोटिस दिए गए हैं। तीन दिन में सुधार न होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
सुखलाल भारती, डीएम एटा
कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायते हैं जिले में
46 ग्राम पंचायतों की प्रिया सॉफ्ट पूरी नहीं
17 पंचायत सचिवों को थमाए नोटिस
03 दिन में काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed