फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Divisional team reached ultrasound center on complaint of fetal gender to investigateDivisional team reached ultrasound center on complaint of fetal gender to investigate

Etah News: भ्रूण लिंग की शिकायत पर अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पहुंची मंडलीय टीम

Wed, 17 Apr 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Apr 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Divisional team reached ultrasound center on complaint of fetal gender to investigateDivisional team reached ultrasound center on complaint of fetal gender to investigate
जैथरा। कस्बा में संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत कमिश्नर अलीगढ़ से की गई। जांच को मंडलायुक्त ने 4 सदस्यीय टीम का गठन किया। मंगलवार को मंडलीय टीम जांच करने के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जा पहुंची। इस दौरान टीम को चिकित्सक सेंटर पर मौजूद मिला। अन्य छोटी- छोटी खामियां मिलीं। इस पर नोटिस देने की बात कही गई।
विज्ञापन


कस्बा में अलीगंज रोड पर संचालित गौतम अल्ट्रासाउंड सेंटर की शिकायत हुई थी। शिकायत में कहा गया था कि सेंटर पर चिकित्सक मौजूद नहीं रहते हैं। अन्य लोग अल्ट्रासाउंड करते हैं। यहां भ्रूण लिंग की जांच की जाती है। इस पर चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर आयुक्त वीके सिंह के नेतृत्व में जेडी स्वास्थ्य डाॅ. मोहन झा, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेडिकल कालेज की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. निधी, अपर जिला अधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश, नायब तहसीलदार अरविन्द गौतम, लेखपाल राजेश वर्मा अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचने से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को चिकित्सक सेंटर पर मौजूद मिले। अभिलेखों की पड़ताल की गई। टीम ने सेंटर पर अल्ट्रासाउंड करा कर गए लोगों से बात की। इस दौरान भ्रूण लिंग की जांच का कोई साक्ष्य नहीं मिला। जेडी स्वास्थ्य ने बताया जिन बिंदुओं पर शिकायत की गई थी। उसमें से वहां कुछ नहीं मिला। अन्य छोटी- छोटी खामियां मिली हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। उन्हीं के निर्देशन में नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एडीएम प्रशासन ने बताया कि मंडलायुक्त अलीगढ़ से शिकायत की गई थी, इसके आधार पर अपर आयुक्त के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा गया था। यहां से दस्तावेज आदि जुटाए गए हैं, जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed