फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disturbances in documents of two private ITIs, ban on admission process

दो निजी आईटीआई के दस्तावेजों में गड़बड़ी, प्रवेश प्रक्रिया पर रोक

Thu, 28 Jul 2022 06:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Disturbances in documents of two private ITIs, ban on admission process
एटा। जिले में संचालित दो निजी आईटीआई के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है। मान्यता के दौरान लगाए गए कागजों में हेराफेरी की बात सामने आई है। जिसके बाद राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान ने 2022-23 शिक्षा सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। दोनों संस्थानों की जांच की जा रही है। इनकी मान्यता छिन सकती है। इसे लेकर संस्थान संचालकों में बेचैनी बनी हुई है।
विज्ञापन

निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उन्नति और कृपाल सिंह के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने के बाद शासन की ओर से इनमें प्रशिक्षणार्थियों के प्रवेश लेने पर पाबंदी लगाई गई है। दोनों ही आईटीआई की मान्यता के लिए लगाए गए दस्तावेजों में खामियां पाई गई हैं। लगाई गई एफडी की धनराशि को बिना सूचना निकाल लिया गया। गड़बड़ी मिलने के बाद राजकीय आईटीआई एटा को पत्र जारी किया गया है। जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की गतिविधियां करने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में एटा और जलेसर में राजकीय आईटीआई हैं। जबकि 24 निजी संस्थान संचालित हो रहे हैं। दो संस्थानों के दस्तावेजों में खामियां पकड़ में आने के बाद अन्य में भी खलबली मची हुई है। संस्थानों में 31 जुलाई तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलनी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि दो निजी आईटीआई के दस्तावेजों में गड़बड़ियां मिलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पर पाबंदी लगाई गई है। अन्य निजी आईटीआई भी जांच के दायरे में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed