{"_id":"680a2c34bb5f9a38bd0f7e75","slug":"district-yogasana-championship-on-17-18-may-etah-news-c-163-1-sagr1016-132715-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनपदीय योगासन चैंपियनशिप 17-18 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनपदीय योगासन चैंपियनशिप 17-18 मई को
Thu, 24 Apr 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिला योगासन स्पोर्ट्स एकता के तत्वावधान में जनपदीय योगासन चैंपियनशिप 17 व 18 मई को आयोजित की जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों को पंजीकरण का मौका दिया गया है।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एटा के सचिव देवेश पाल सिंह तथा मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा ने बताया कि इसमें सब जूनियर वर्ग 10 से 14 वर्ष, जूनियर वर्ग 14 से 18 वर्ष, सीनियर वर्ग 18 से 28 वर्ष, सीनियर ए वर्ग में 28 से 35 वर्ष, सीनियर बी वर्ग में 35 से 45 वर्ष तथा सीनियर सी वर्ग में 45 से 55 वर्ष तक के योग खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। सब जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों के लिए ट्रेडीशनल योगासन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
अन्य वर्गों के लिए ट्रेडीशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन पेयर, रिदमिक योगासन, पेयर तथा ग्रुप में योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जो प्रतिभागी जनपद स्तर पर विजयी रहेेंगे, उनको राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जो भी खिलाड़ी जनपदीय योगासन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करना चाहते हैं वह जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह या सचिव देवेशपाल पाल सिंह के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद