एटा। गणतंत्र दिवस के मौके पर लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में जिले का सबसे ऊंचा 121 फीट का राष्ट्रध्वज लहराया। इसका रोहण डीएम अंकित अग्रवाल ने किया। इसके अलावा डीएम ने कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में भी झंडा फहराया। सबसे पहले डीएम ने कैंप कार्यालय और कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी अपने दायित्वों के पूर्ण निष्ठा से निर्वहन की शपथ लें। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसडीएम वेदप्रिय आर्य और रामनयन सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर एसएसपी उदय शंकर सिंह के साथ परेड की सलामी ली। कहा कि हमें मिल-जुलकर शांति, प्रेम और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।
लिमरा इंटरनेशन स्कूल में 121 फीट उंचा तिरंगा झंडा फहराया। कहा कि इस तरह का राष्ट्रध्वज जिले के लिए गौरव का प्रतीक है। यहां से गुजरने वाले सभी लोगों के हृदय में इससे राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना जागृत होगी। विद्यालय प्रबंधक मोहम्मद उमर ने अतिथियों का सम्मान किया, सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या शैलजा थॉमस, निदेशक डॉ. समर, मोहम्मद समीर, डॉ. राजीव दास, डॉ. अशोक यादव, स्वागत पचौरी, जमशेद आलम आदि मौजूद रहे। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन में ध्वजारोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान बार अध्यक्ष सत्येंद्रपाल सिंह चौहान, महासचिव राकेश यादव, सुनील यादव, आनंद शर्मा, अजीत सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।