फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District panchayat member beat women

Etah News: जिला पंचायत सदस्य ने महिलाओं को पीटा

Sat, 17 Jun 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 17 Jun 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
District panchayat member beat women
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव वाहनपुर में शुक्रवार की देर शाम जिला पंचायत सदस्य ने अपने साथियों से मिलकर पारिवारिक विवाद के चलते महिलाओं को पीटने का आरोप लगा है। एक गर्भवती की हालत बिगड़ने पर वह बेहोश होकर गिर गई। इसको पुलिस ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिला पंचायत सदस्य नेमसिंह राजपूत व अन्य पर परिवार की ही आरती, योगेश देवी, शकुंतला और कमलेश को पीटने का आरोप है। घायल कमलेश देवी का आरोप है कि चचेरे ससुर नेमसिंह राजपूत और रामवीर सिंह जमीन में हिस्सा नहीं दे रहे हैं और आए दिन मारपीट करते हैं। शुक्रवार को इनके साथ सत्यम व शिवम पुत्रगण नेमसिंह ने लाठी डंडों से घर में घुसकर हमला कर दिया गया और बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर पारिवारिक झगड़ा हुआ है। महिला की तहरीर मिलने पर जिला पंचायत सदस्य सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं गांव असरौली निवासी रिंकू उर्फ रवि ने घर में घुसकर पिता देवी प्रसाद और पत्नी के साथ मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट धनदेवी निवासी गांव राजगढ़ थाना अवागढ़ सहित 7 के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed