फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   District 24 zone-210 divided into sectors

जिला 24 जोन-210 सेक्टरों में बांटा

Sat, 27 Mar 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
District 24 zone-210 divided into sectors
कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता करती डीएम डॉ विभा चहल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल और नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान चुनाव की तैयारी के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने बताया कि जिले को 24 जोन, आठ सुपर जोन ओर 210 सेक्टर में बांटकर चुनाव कराया जाएगा। हर बूथ पर दो मतपेटिकाएं रहेंगी। एक में वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरी रिजर्व में रहेगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. चहल ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री आठ अप्रैल को दोपहर एक बजे तक की जाएगी। इसी दिन शाम पांच बजे तक नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। बताया कि चुनाव के लिए जिले में 9637 कार्मिक मौजूद हैं। ऐसे में 1170 कार्मिक बाहरी जिलों से मंगाए जाएंगे। बताया कि एक दिन में करीब 1600 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि जिले में 32,907 लोगों पर शस्त्र लाइसेंस हैं। इनमें से दस हजार लोग बाहर रह रहे हैं और 14104 लोगों ने अब तक अपने शस्त्र लाइसेंस जमा करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 37 बैरियर बनाए जाएंगे, जहां लोगों की वीडियोग्राफी के साथ चेकिंग कराई जाएगी। बताया कि एक बूथ पर एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी। मतदान केंद्र पर छह बूथ होंगे, जहां एक सब इंस्पेक्टर और हर बूथ के हिसाब से बारह पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रिस्पांस टीम के मौके पर पहुंचने का समय पांच से नौ मिनट का रखा गया है। बताया कि क्षेत्र में क्लस्टर, मोबाइल, रिजर्व, एक विशेष टीम सहित चार टीमें तैनात रहेंगी। प्रेस वार्ता में उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार, उप निर्वाचन अधिकारी (कार्मिक) अजय प्रकाश, अपर जिलाधिकारी विवेक मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed