फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disposal of only 18 complaints in Tehsil Day

तहसील दिवस में मात्र 18 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 04 Aug 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 04 Aug 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Disposal of only 18 complaints in Tehsil Day
मंगलवार को तहसील अलीगंज में आयोजित तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनने पहुंची जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कहा कि तहसील दिवस प्रदेश सरकार की प्रमुखताओं में शामिल है। अधिकारी इसे गंभीरता से लें। इस दौरान लगातार अनुपस्थित रहने एवं लापरवाही पर मसूलिया की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सिया देवी की जांच करने के डीपीओ को निर्देश दिए। अलीगंज, एटा और जलेसर में आयोजित तहसील दिवस में कुल 207 शिकायतें आयी इनमें से मात्र 18 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी पट्टा भूमि, चकरोड, नाली, निर्माण अथवा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए, यदि है तो तत्काल हटवाया जाए। वहीं अवैध कब्जाधारक जेल में होने चाहिए। गांव प्रधान रामपुर देहात तारावती द्वारा मनरेगा के कार्य का भुगतान न होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की काफी शिकायतें मिलने पर अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण को निर्देश दिए कि क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए। झूलते तारों को तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परवाने, अमल दरामद की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। डीएम व एसएसपी एसके वर्मा के समक्ष अलीगंज तहसील में कुल 71 शिकायतें आईं, जिनमें से दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर सिंह यादव, सीडीओ साहब सिंह, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील एटा में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 80 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से छह का निस्तारण हुआ। तहसील जलेसर में एडीएम प्रशासन सतीश पाल एवं एसडीएम की मौजूदगी में 56 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 10 का निस्तारण हुआ।


समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास, टीकाकरण आदि का किया सत्यापन
एटा। डीएम निधि केसरवानी ने मंगलवार को विकास खंड अलीगंज क्षेत्र के वर्ष 2014-15 के चयनित लोहिया ग्राम झकरई में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही राजस्व कार्यों की समीक्षा, शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता प्राप्त कार्यक्रम समाजवादी पेंशन, लोहिया आवास योजना, टीकाकरण आदि का सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने गांव में पैदल ही निर्माण कार्यों, सर्व शिक्षा अभियान, ग्राम में पेयजल योजना, सड़क, हैंडपंपों की स्थिति एवं अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। अधूरे पड़े लोहिया आवासों के शौचालयों को मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने लगभग चार हजार की आबादी वाले लोहिया ग्राम झकरई में पहुंचकर विकास कार्यक्रमों की स्थिति को परखा। विद्युतीकरण भी पूरा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed