फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Discussion on Atal Residential School Entrance Examination

Etah News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पर मंथन

Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Atal Residential School Entrance Examination
अटल आवासीय परीक्षा को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्र। स्रोत विभा
एटा। विकास भवन सभागार में अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को हर हाल में शांतिपूर्ण, पारदर्शी व नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. श्याम नारायण मिश्र ने कहा कि प्रवेश परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सेंटर व्यवस्थाओं, निगरानी तंत्र, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा व प्रवेश पत्र वितरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में प्रधानाचार्य गांधी स्मारक इंटर कॉलेज चंद्रजीत राव, क्षेत्राधिकारी सदर कीर्तिका सिंह, एसीएमओ डॉ. आरएम तिवारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट यश कुमार वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू व जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा गिरजा शंकर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों मौजूद रहे। सीडीओ ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही ड्यूटी में तैनात कार्मिक निर्धारित समय से उपलब्ध रहें और किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या की स्थिति में समय से अवगत कराएं।
विज्ञापन




8 मार्च को होगी परीक्षा, आज से मिलेंगे प्रवेशपत्र
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक सम्पन्न होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रवेशपत्र आज से विकास भवन कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी से प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने अभ्यर्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से प्रवेशपत्र प्राप्त कर लें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed