फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disclosure: One arrested with 20 boxes of liquor and a pistol

Etah News: खुलासा, 20 पेटी शराब और तमंचे समेत एक गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Disclosure: One arrested with 20 boxes of liquor and a pistol
आरोपी अखिलेश - फोटो : टूंडला के ओईएफ में महाप्रबंधक को ज्ञापन देते कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी संगठन
अलीगंज। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम सुमोर स्थित देसी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने आंशिक खुलासा कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि अलीगंज पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 पेटी देसी शराब, एक तमंचा और तीन कारतूस के साथ एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम सुमोर में संचालित देसी शराब की दुकान की छत काटकर चोरों ने करीब 60 पेटी देसी शराब, दो पेटी बीयर, 2800 रुपये नकद और सीसीटीवी डीवीआर चोरी कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अखिलेश पुत्र रामवीर (35) निवासी ग्राम नगला चोखे थाना जैथरा का रहने वाला है। उसे गढ़िया भरापुरा रोड अलीगंज क्षेत्र से सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed