फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disaster rain: Newly constructed railway road broken, Aliganj-Kuravali road caved in

आफत की बारिश: नवनिर्मित रेलवे रोड टूटा, अलीगंज-कुरावली मार्ग धंसा

Sun, 30 Jun 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 30 Jun 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Disaster rain: Newly constructed railway road broken, Aliganj-Kuravali road caved in
एटा। चार दिन बारिश ठीक से हुई तो यह सड़कों व अन्य कार्यों के लिए आफत बन गई। नवनिर्मित रेलवे रोड अभी से टूटने लगा है। वहीं जीटी रोड पर पालिका से राजा हाउस तक निर्माणाधीन नाला ध्वस्त हो गया। आगरा रोड में भी जगह-जगह गड्ढे होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, अलीगंज-कुरावली मार्ग धंस गया। जिससे एक कार हादसे की शिकार हो गई। इसमें सवार लोगों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

हर रोज हो रही बारिश का असर सड़कों पर भी पड़ा है। शहर मेें कई सड़कें ऐसी हो गईं हैं, जो निकलने में काफी परेशान कर रहीं हैं। रेलवे रोड की बात करें तो कई जगहों पर गड्ढे हो गए हैं। इंद्रपुरी पुलिस चौकी के पास काफी गड्ढे हैं। यहां निकलने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसके आगे बढ़ते ही पुराने बिजलीघर के पास भी गड्ढे हो गए हैं। जबकि यह सड़क पिछले ही महीने बनकर पूरी हुई है।
विज्ञापन




इससे भी ज्यादा बुरा हाल आगरा रोड का हुआ है। वर्कशॉप के सामने से लेकर महिला थाना तक सड़क टूटकर पूरी तरह से गडढों में बदल गई है। इसकी वजह से दुपहिया वाहन चालकों को निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं शहर में जीटी रोड किनारे नगर पालिका की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को पालिका कार्यालय से राजा हाउस तक के नाले की एक ओर की दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण पूरा न हो पाने से पहले ही ढह जाने से सवाल खड़े हो रहे हैं। गुणवत्ता को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायतें होती रही हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मुनेशवीर सिंह ने बताया कि बारिश में जलभराव की वजह से डामरीकृत सड़कों की स्थिति खराब हो जाती है। टूटी सड़कों को बारिश के बाद दुरुस्त कराया जाएगा।
अलीगंज में कुरावली मार्ग तेज बारिश के चलते अचानक धंस गया। यहां पीडब्ल्यू द्वारा सड़क का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। रविवार सुबह कुरावली निवासी प्रत्यूष चतुर्वेदी अपने एक साथी के साथ अलीगंज की तरफ से कार से कुरावली लौट रहे थे। जसरथपुर थाना अंतर्गत हरसिंगपुर गांव के पास अचानक सड़क धंस गई। इससे कार खाई के बीचोंबीच फंस गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। तहसीलदार संदीप कुमार व जसरथपुर थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए।

ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे दोनों लोगों को निकाला गया। खाई से कार को भी बाहर निकाला गया। जिसमें काफी नुकसान हुआ है। वहीं अलीगंज-कुरावली मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता रामबरन यादव ने बताया कि मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। अतिवृष्टि की वजह से करीब चार मीटर सड़क तेज बहाव के चलते कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed