फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Disabled people showcased their talents, captivated with sports and dance.

Etah News: दिव्यांगों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन, खेलकूद-नृत्य से लुभाया

Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Disabled people showcased their talents, captivated with sports and dance.
शहर के शहीद पार्क में विश्व दिव्यांग दिवस पर रंगोेली प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनाती दिव्यांग
एटा। शहर के शहीद पार्क में आदर्श दिव्यांग उत्थान समिति की ओर से बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य, गायन, रंगोली, साइकिल दौड़, रिक्शा दौड़ व दिव्यांग दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में दिव्यांगों की प्रतिभा देख लोग चौंक गए।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी व प्रेमलता डेविड, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र ने शुभारंभ किया। दिव्यांगजन के मनोबल की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास व प्रतिभा को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। समिति के प्रबंधक सचिव जीकेआरएस राजपूत ने कहा कि समिति द्वारा हर वर्ष विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि दिव्यांगजन में आत्मबल और सामाजिक सहभागिता बढ़ सके।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में रूपवती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में आसाराम ने बाजी मारी। नृत्य प्रतियोगिता में रीना को पहला स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में शीला देवी ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया। रिक्शा दौड़ में मनोज विजेता बने। वहीं दिव्यांग दौड़ में त्रिवेंद्र ने पहला स्थान हासिल किया। समाजसेवी रचना वर्मा ने दिव्यांगजन को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में पुष्पेंद्र राजपूत, छविनाथ सिंह यादव, शैलेश मोहन, लोकेंद्र सिंह कठेरिया, त्रिभुवन सिंह, विनोद, रामश्री, अंजू आदि दिव्यांगजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed