{"_id":"693076d41dd24206480dec55","slug":"disabled-blo-sets-an-example-by-completing-work-before-time-etah-news-c-163-1-sagr1016-142876-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिव्यांग बीएलओ ने पेश की मिसाल समय से पहले पूरा किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिव्यांग बीएलओ ने पेश की मिसाल समय से पहले पूरा किया काम
Wed, 03 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। एसआईआर के तहत दिव्यांग बीएलओ ब्रजेश कुमार ने अपने हौसले से मिसाल पेश की है। समय से पहले उन्होंने मतगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है। इनके साथ ही जिले के कुल 900 बीएलओ इस काम को पूरा कर चुके हैं।
ब्रजेश कुमार जलेसर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ 342 उच्च प्राथमिक विद्यालय इसौली पर तैनात हैं।
वह एक हाथ से दिव्यांग हैं। इसके बावजूद हर घर जाकर लगन, धैर्य और समर्पण के साथ उन्होंने यह महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले बुधवार को पूरा किया।
डीएम प्रेमरंजन सिंह ने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ब्रजेश कुमार ने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं बनने दिया। दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देकर प्रशंसनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्हें सम्मानित किया जाएगा।