कासगंज। नगर के अशोकनगर, किला गेट, मोहल्ला नवाब क्षेत्रों में वाटर पाइप लाइन से गंदा पानी घरों तक पहुंच रहा हैं। साफ पेयजल की आपूर्ति न होने से क्षेत्र के लगभग 1500 लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या के निदान के लिए पालिका प्रशासन से मांग की है।
वाटर सप्लाई में गंदा पानी आने से घरों में खाना पकाने से लेकर पीने आदि कार्यों के लिए लोगों को हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा हैं। सुबह से ही लोगों को हैंडपंपों पर लाइन लगानी होती हैं। इस मामले की जानकारी पालिका प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन इस ओर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। गंदे पानी के चलते लोगों में संक्रमण भी फैल सकता है। पालिका प्रशासन को शीघ्र पाइप लाइन को चेक कराना चाहिए। मांग करने वालों में राजकुमार, विपिन, नरेश, मुकेश, पप्पू आदि शामिल हैं।