फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Difficult to reach village after train arrives at night

Etah News: रात में ट्रेन आने के बाद गांव पहुंचना मुश्किल

Tue, 31 Dec 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Difficult to reach village after train arrives at night
एटा। जिला मुख्यालय से आगरा और टूंडला के लिए भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। कम किराए के कारण लोग बस की जगह ट्रेन की यात्रा पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों समस्या खड़ी हो गई है। सुबह जल्दी और शाम को देरी से यात्री गाड़ी लौटती है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का गांव पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

जिले से एक मात्र ट्रेन का संचालन हो रहा है, जो सुबह को टूंडला से एटा आती है और वापस आगरा के लिए रवाना हो जाती है। एटा से आगरा फोर्ट के लिए सुबह 7:30 पर ट्रेन निकलती है। इसके माध्यम से काफी संख्या में लोग दवाई लेने व अन्य कार्यों से आगरा जाते हैं। सर्दी बढ़ने के कारण लोग जल्दी स्टेशन तक नहीं पहुंच पाते और ट्रेन निकल जाती है। जिसकी वजह से अधिक किराया खर्च करके आगरा जाना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं शाम के समय उधर से लौटते समय रात के 8:30 या इससे भी ज्यादा समय हो जाता है। जिसके कारण गांव तक पहुंचने के लिए वाहन नहीं मिलता है। स्टेशन पर या रैन बसेरे में रुकना पड़ता है। सुबह ही घर जा पाते हैं। इसलिए या तो इस ट्रेन का समय परिवर्तन किया जाए या फिर फेरे बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों के लिए तो कहीं तक व्यवस्था ठीक है। गांव के लोग तो सुबह जल्दी आते हैं और शाम को लौटने पर देर हो जाती है। इसलिए ट्रेन के समय में परिवर्तन होना चाहिए। जिससे कि सभी लोगों को रेल यात्रा का लाभ मिल सके। -शांतनु कुमार, छछैना
जिले के बहुत से लोग ऐसे हैं जो रेल यात्रा के भरोसे ही आगरा का सफर करते हैं। दवा के लिए पैसों की व्यवस्था मुश्किल सो हो पाती है। ऊपर से बस में लगने वाला एक व्यक्ति का 125 रुपये का महंगा किराया जेब पर बोझ बन जाता है। -वेदवती देवी, गोविंद नगर

स्थानीय जनप्रतिनिधि की ओर से जब तक कोई मांग पत्र रेल मंत्रालय को नहीं मिलेगा, तब तक यात्री गाड़ी के समय परिवर्तन या नई ट्रेन के संचालन को लेकर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अगर जनता और स्थानीय व्यापारीगण भी पत्राचार करें तो बात बन सकती है। -शशिकांत त्रिपाठी, प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी उमरे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed