फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ‘dhoop’ kee sugandh se mahaka vaataavaran

‘धूप’ की सुगंध से महका वातावरण

Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे एटा
अमर उजाला ब्यूूराे एटा Updated Mon, 12 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
‘dhoop’ kee sugandh se mahaka vaataavaran
सुगंध दशमी - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूराो
पर्यूषण पर्व के छठवें दिन रविवार को वातावरण धूप की सुगंधता से महकता नजर आया। सुगंध दशमी पर श्रावक-श्राविकाओं ने जैन मंदिरों में अष्टकर्मों के दहन को धूप खेई। इस दौरान राहों पर भगवान शीतलनाथ के जयकारे गूंजते रहे। इस दौरान भक्तों ने उत्तम संयम धर्म का पालन किया।
विज्ञापन

सुबह ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय से सामग्री यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के जैन मंदिरों का भ्रमण करती हुई वापस मंदिर पर ही संपन्न हुई। यात्रा में पीतवस्त्र धारी इंद्र अनूठी छटा बिखेर रहे थे। वहीं दोपहर को श्रावकों ने जैन मंदिरों की वंदना कर धूप चढ़ाई। ललितपुर से आए विकास जैन शास्त्री ने बताया कि उत्तम संयम धर्म का अर्थ होता है खुद पर नियंत्रण रखना। उधर, प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में भोपाल से आई इंद्रेश अनिल जैन एंड पार्टी के सुमधुर भजनों पर झूमते हुए इंद्र-इंद्राणियों ने पूजन किया। इस मौके पर इस मौके पर कैलाश जैन, संजीव जैन, दीपक जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, विपिन जैन, नितिन जैन, हेमा जैन, साक्षी जैन, दीपा जैन, कुमुद जैन समेत तमाम श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
अंताक्षरी में अंकिता और मीना ने मारी बाजी
प्रेमनगर स्थित नशिया मंदिर में धर्म अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या जी ग्रुप से अंकिता जैन और मीना जैन प्रथम रहे। वहीं मेघा जैन, प्रीति जैन ने द्वितीय और विनीता जैन, रूबी जैन ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन बबिता जैन और ममता जैन ने किया। वहीं निर्णायकों में मोहित जैन, सुनील बांदा और कैलाश जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
आज करेंगे उत्तम तप धर्म का पालन
एटा(ब्यूरो)। पर्यूषण पर्व के दौरान सोमवार को श्रावक-श्राविकाएं उत्तम तप धर्म की आराधना करेंगे। युवा परिषद के सचिव मोहित जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व का समापन 15 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। वहीं 16 सितंबर से घंटाघर पर जैन मेला महोत्सव का शुभारंभ और वीर मंडल के ध्वजारोहण कार्यक्रम का उद्घाटन एके जैन अधीक्षण अभियंता विद्युत करेंगे।

-------------
अवागढ़ में मची पर्यूषण पर्व की धूम
अवागढ़/एटा। महावीर कीर्ति दिगंबर जैन मंदिर में श्रावकों ने आर्यिका विरागमती माताजी के सानिध्य में उत्तम संयम धर्म की पूजा की। इस मौके पर सुबह पूजन के बाद दोपहर को मंदिरों की वंदना की गई। इस मौके पर भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांश जैन, प्रभात जैन प्रथम, अक्षत जैन, शिखा जैन द्वितीय, अनंत जैन, सोनल जैन तृतीय रहे। कार्यक्रम में दीवा जैन, अनुषा जैन, विपिन जैन, पवन सरानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed