{"_id":"58fa5c454f1c1bff568b500a","slug":"dhoomadhaam-se-nikaalee-gaee-ambedakar-shobhaayaatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई अंबेडकर शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई अंबेडकर शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के कादरगंज रोड स्थिति अंबेडकर क्लब से बैंड बाजों के साथ अंबेडकर शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सुरेशचंद्र गौतम ने फीता काटकर किया। भंते धम्म कीर्ति व मचल सिंह बौद्ध ने बौद्ध वंदना कराई। समिति अध्यक्ष अजय कुमार तथा महामंत्री मनोज कुमार टिंकू ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में बाबा साहब व गौतम बुद्ध की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। तोरण द्वार बनाए गए थे। यात्रा में युवक बैंड बाजों की धुनों पर थिरक रहे थे। कादरगंज रोड से सब्जी मंडी टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चौक सटटी, सहावर रोड, थाना रोड, स्टैंड बैंक रोड, हनुमान गढ़ी चौराहा, गांधी रोड होकर रेलवे रोड, एटा रोड से वापस कादरगंज रोड पर पहुंची जहां अंबेडकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। व्यवस्था में मुकेश कुमार, दुष्यंत सिंह, नेत्रपाल, प्रभात कुमार, बबलू कुमार, संजीव कुमार, संतोष कुमार, अजय सिंह, रामसेवक, देवानंद, बांकेलाल राना, लाल बहादुर पीटर, रामसनेही, गंगासरन, सियाराम सगर, मनोज गौतम, अजय कुमार, मोतीलाल, राकेश कुमार आदि ने सहयोग किया।
इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव महाजन, प्रेमपाल जाटव, डा. जसवीर सिंह, सुरेशचंद्र, विनोद पाटकर, सत्यप्रकाश प्रेमी, ब्रह्मरतन गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम परवेज अहमद, सीओ जगतराम जोशी ने जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष संजीव महाजन, प्रेमपाल जाटव, डा. जसवीर सिंह, सुरेशचंद्र, विनोद पाटकर, सत्यप्रकाश प्रेमी, ब्रह्मरतन गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम परवेज अहमद, सीओ जगतराम जोशी ने जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन