{"_id":"6793c999e067a8f9e805ca2a","slug":"devotees-disappointed-due-to-train-not-being-able-to-operate-till-prayagraj-etah-news-c-163-1-eta1001-128723-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रयागराज तक ट्रेन संचालन न हो पाने से मायूस हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रयागराज तक ट्रेन संचालन न हो पाने से मायूस हुए श्रद्धालु
Fri, 24 Jan 2025 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
एटा। प्रयागराज तक ट्रेन का संचालन न हो पाने की वजह से जिले के श्रद्धालु मायूस हैं। उम्मीद कर रहे थे कि एक स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिससे महाकुंभ मेले तक सीधा पहुंच सकेंगे। मगर ऐसा नहीं हो पा रहा है। जबकि बस का किराया काफी अधिक है। ऐसे में तमाम लोग महाकुंभ जाने से वंचित है।
यहां एकमात्र ट्रेन एटा-टूंडला और एटा-आगरा फोर्ट तक संचालित हो रही है। महाकुंभ मेले के लिए ट्रेन की मांग को लेकर सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों ने 18 जनवरी को रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा था। इसके बाद भी यहां से ट्रेन का संचालन न हो पाना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेलवे बोर्ड की लापरवाही को दर्शाता है।