फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Devesh Shakya did road show in etah who reached first time after being declared Lok Sabha candidate from SP

UP: सपा प्रत्याशी ने इस सीट पर दिखाई ताकत, 200 गाड़ियों के साथ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब; भाजपा में खलबली

Sat, 03 Feb 2024 08:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 08:18 PM IST
सार

एटा में सपा से लोकसभा प्रत्याशी ने अपनी सीट पर ताकत दिखाई। इनके रोड शो में जनसैलाब उमड़ा। वह प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Devesh Shakya did road show in etah who reached first time after being declared Lok Sabha candidate from SP
एटा से सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने दिखाई ताकत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवेश शाक्य शनिवार को पहली बार एटा पहुंचे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। इसमें करीब 200 चार पहिया वाहन शामिल रहे। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन


जिले में समाजवादी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य शनिवार को एटा पहुंचे। स्वागत के बाद मलावन कस्बा से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। शहर के कासगंज रोड से मिरहची होते हुए कासगंज निकल गया। काफिले में गाड़ियों की कतार चल रही थी। 
विज्ञापन


इस मौके पर देवेश शाक्य ने कहा कि एटा की पावन धरती को प्रणाम करता हूं। पहली बार यहां आया हूं। जिस प्रकार से यहां के लोग उत्साहित दिखाई दे रहे हैं, उसको देखते हुए सबसे मुलाकात करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, भूपेंद्र प्रजापति, जहीर अहमद, मेधाव्रत शास्त्री आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed