{"_id":"57cefbc24f1c1b3d3b318628","slug":"deva-ho-deva-ganapati-deva","type":"story","status":"publish","title_hn":"...देवा हो देवा गणपति देवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...देवा हो देवा गणपति देवा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी के मौके पर सजाए गए भगवान गणेश के पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं दिनभर इन पंडालों में मानस के सुंदरकांड पाठ समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहे।
बजरंग सेना के कम्युनिटी हॉल में सजाए गए पूजा पंडाल में मंगलवार को मानस का सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान अभिषेक यादव,शिवम वर्मा,आशीष माहेश्वरी, रिंकू गुप्ता, टीटू वार्ष्णेय, प्रदीप यादव, गौरव चड्डा, भरत गौतम, अंबर उपाध्याय, पंकज सूर्यवंशी, चिराग दरगढ़, शिव कुमार, मयंक आदि मौजूद रहे। वहीं पक्की गली में सजाए गए पंडाल में भी पाठ समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। मौके पर राजेंद्र बिड़ला, संजीव माहेश्वरी, राकेश बिड़ला, कौशल मुन्ना, राहुल, अशोक बिड़ला आदि मौजूद रहे। सोरों गेट हनुमान मंदिर, रेलवे रोड पर सजे पंडाल सहित अन्य स्थानों पर भी दिनभर विघ्न विनाशक को समर्पित भजन, गीत, श्लोक गूंजते रहे। शाम को पंडालों पर लंबोदर के दर्शन, अर्चन और पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सर्वाधिक रही।