फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Despite the CM's orders, garbage is being transported in open vehicles.

Etah News: सीएम के आदेश के बाद भी खुले वाहनों से ढो रहे कचरा

Sun, 02 Nov 2025 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Despite the CM's orders, garbage is being transported in open vehicles.
​कस्बा जैथरा में बिना ढके कूड़ा ले जाता नगर पंचायत का वाहन। संवाद
जैथरा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी कस्बे में खुले वाहनों से कचरा ढोहने का काम किया जा रहा है। खुले वाहन में ढोने के कारण यह उड़कर लोगों की आंखों में पड़ रहा है जिससे लोग परेशान हैं। साथ ही कचरा जमीन पर फैलकर गंदगी फैला रहा है।
विज्ञापन

कस्बे से रोजाना डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित कर नगर पंचायत के वाहन कचरे को ले जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कचरा ढककर ले जाने का आदेश दिया है इसके बावजूद नगर पंचायत के वाहन खुले वाहनों में कचरा ढो रहे हैं। खुले वाहनों में कचरा ले जाने से उड़कर पीछे चलने वाले लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहा है। सड़क पर गड्ढे में पहिया जाने या फिर ब्रेक लगने पर कचरा लोगों के चेहरे पर गिरता है।
विज्ञापन

कचरा ढोने के लिए नगर पंचायत के दो ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर सहित अन्य वाहन हैं। वाहन खुले होने पर कचरा सड़कों पर फैलता हुआ जाता है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। कस्बे के जयवीर सिंह, पंकज एवं टिल्लू ने कहा नगर पंचायत की व्यवस्था लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर रही है। कचरे से भरे वाहन के गुजरने पर उसमें से कचरा गिरता हुआ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed