{"_id":"6306645ff63d1507024118ed","slug":"depot-got-two-out-of-four-new-buses-brought-back-etah-news-agr544356158","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो को मिलीं चार नई बसों में से दो मंगाई वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो को मिलीं चार नई बसों में से दो मंगाई वापस
विज्ञापन
एटा। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर डिपो को चार नई बसें मिली थी, लेकिन दो दिन चलने के बाद दो बसों को अलीगढ़ मंगा लिया गया। अब जिले में दो नई बसें बची हैं। बाकी खटारा बसें मार्गों पर दौड़ रही हैं। डिपो में कुल 104 बसें थी। इनमें से 32 बसें कंडम हालत में हैं। इसके बावजूद उनको सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। एआरएम द्वारा कंडम बसों का हवाला देते हुए उच्चाधिकारियों से 28 बसों की मांग की गई।
आजादी के अमृत महोत्सव से पहले अच्छे चालकों की सूची भी मांगी गई। उम्मीद जगी थी कि डिपो को नई बसें मिल जाएंगी। इससे यात्रियों को भी यात्रा करने के दौरान दिक्कतें नहीं होगी। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 9 अगस्त को डिपो को चार नई बसें मिली। 10 अगस्त को चारों बसों को दिल्ली मार्ग पर लगाया गया लेकिन दो दिन चलने के बाद ही 12 अगस्त को दो बसें अलीगढ़ मंगा ली गईं।
पूर्व में भी डिपो से ली जा चुकी हैं बसें
एटा डिपो को वर्ष 2017 में भी नई बसें मिली थी। कुछ माह पूर्व यहां से उनमें से दो बसों को मंगा लिया गया। उसके बदले में यहां दो कंडम हालत की बसों को भेज दिया गया था।