{"_id":"6505efcbb4aff26e5503f9d8","slug":"dengue-rampant-four-more-new-cases-increase-concern-etah-news-c-163-1-sagr1019-5402-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेंगू बेलगाम, चार और नए केसों ने बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेंगू बेलगाम, चार और नए केसों ने बढ़ाई चिंता
Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू संक्रमण बेलगाम होता जा रहा है। शनिवार को डेंगू की एलाइजा जांच में तीन महिला और एक युवक पॉजिटिव पाए गए। चार नए केस मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि किसी को दो तो किसी को चार दिन से बुखार आ रहा था। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। वर्तमान में पांच मरीजाें का इलाज चल रहा है। अलीगंज निवासी खुशबू को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। दो दिन दवा खिलाई, कोई फायदा नहीं मिला। शुक्रवार को सीएचसी ले गए। वहां से डेंगू एलाइजा की जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज आया। शनिवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अलीगंज के ही संदीप को तीन दिन पहले बुखार आया। शुक्रवार को वह भी सीएचसी पर गए थे। उनका भी सैंपल जांच को भेजा गया। उनकी रिपोर्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आई है।
जबकि निधौलीकलां निवासी चंद्रकली व शांतिदेवी को बृहस्पतिवार की शाम बुखार आया। शुक्रवार को यह लोग दवा लेने सीएचसी पहुंचे। यहां डेंगू कार्ड से जांच हुई रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एलाइजा की जांच को सैंपल भेजा गया। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वास्थ्य टीम द्वारा शनिवार को लोधामई, अलीपुर व नगला गुमानी में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस दौरान 507 मरीजों का उपचार किया गया। 237 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 54 बुखार पीड़ितों के सैंपल एलाइजा जांच को लिए गए।
कॉलेज में पहुंचे 107 बुखार के रोगी
शनिवार को मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन कक्ष में 80 बुखार से ग्रसित लोग पहुंचे। जहां दो व्यक्तियों को भर्ती किया गया। जबकि बच्चा वार्ड में 27 बुखार के पीड़ित बच्चे पहुंचे। इसमें से एक बच्चे को वार्ड में भर्ती किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एबी सिंह ने बताया इन दिनों बच्चों को तेज बुखार आ रहा है। इस दौरान प्लेटलेट्स गिर जाते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है, चिकित्सक को दिखाकर उपचार करांए। सामान्य बुखार में भी प्लेटलेट्स गिर जाते हैं।