{"_id":"670c0828011b2098e60ecb8b","slug":"dengue-and-malaria-mosquitoes-breeding-in-fridge-and-cooler-etah-news-c-163-1-sagr1019-124336-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फ्रिज व कूलर में पल रहे डेंगू-मलेरिया के मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फ्रिज व कूलर में पल रहे डेंगू-मलेरिया के मच्छर
Sun, 13 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। तापमान उतरने के साथ ही डेंगू का हमला तेज होने की आशंका है। जिले में अब तक 900 घरों में डेंगू-मलेरिया फैलाने वाले मच्छर का लार्वा मिल चुका है। यह लार्वा लोगों के घरों में रखे फ्रिज व कूलर में पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जागरूकता मुहिम पर इसने प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।
अप्रैल माह में जिले में विशेष संचारी रोग अभियान चला था। इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया था। बताया गया कि घरों में साफ पानी को खुला न छोड़े। फ्रिज व कूलर की सप्ताह में एक बार सफाई करते रहें। जिससे लार्वा न पनप सके। बावजूद इसके जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम को 900 घरों में लार्वा मिला है। इसमें सर्वाधिक 400 घर शहर के हैं। जबकि 300 घर ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
जिले में अभी तक 22 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनके अलावा बुखार के कुछ मरीज ऐसे भी मिले हैं, जिनकी प्लेटलेट्स सामान्य हैं, लेकिन एनएस-1 कार्ड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है। हालांकि, एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा के मुताबिक अगर लोग सतर्क नहीं होंगे, तो गिरते तापमान के बीच डेंगू का डंक और तेज होगा।