{"_id":"5fa4398f8ebc3eefba413420","slug":"dengoo-etah-news-agr4668774101","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से बीएड छात्रा की मौत, चार अन्य में मिले लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से बीएड छात्रा की मौत, चार अन्य में मिले लक्षण
विज्ञापन
एटा। सदर तहसील क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप है। बुधवार की रात बीएड की एक छात्रा की डेंगू से आगरा में मौत हो गई। वहीं दो व्यक्तियों में जिला अस्पताल व दो में जिन्हैरा गांव में डेंगू के लक्षण मिले हैं। शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी बीएड की छात्रा को 31 अक्तूबर को बुखार की शिकायत हुई। परिजनों द्वारा दो नवंबर को उसकी जांच कराई गई। छात्रा के प्लेटलेट्स कम निकले। परिजन उसे इलाज के लिए आगरा के एक हॉस्पिटल ले गए। यहां उसे डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं बुधवार की रात छात्रा की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में कृष्णा नगर निवासी एक किशोरी, बरोलिया निवासी एक बुजुर्ग में भी डेंगू के लक्षण मिले। इसके अलावा जिन्हैरा गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों में डेंगू के लक्षण मिले। एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक अन्य नर्सिंग होम में इलाज के लिए चला गया। वहीं पीएस वटालियन में बृहस्पतिवार को पांच जवानों की मलेरिया की जांच की गई। इस दौरान एक जवान मलेरिया से पीड़ित निकला।
जेल के आस पास कराई गई फॉगिंग
जिला जेल में एक बंदी में डेंगू के लक्षण मिलने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य टीम द्वारा जेल के आस पास फॉगिंग कराई गई। वहीं मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया। जेल के चिकित्सक डॉ. राहुल ने बताया बृहस्पतिवार को किसी भी बंदी व कैदी में डेंगू व मलेरिया के लक्षण नहीं मिले।