फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demanded extortion of seven lakh rupees, entered the house on refusal and beaten

सात लाख रुपये की मांगी रंगदारी, इनकार पर घर में घुसकर पीटा

Thu, 26 Aug 2021 06:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
Demanded extortion of seven lakh rupees, entered the house on refusal and beaten
एटा। थाना व कस्बा मारहरा के मोहल्ला काजी निवासी एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। देने से इनकार करने पर दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और मारपीट कर धमकी दी। मोहल्ला काजी निवासी हाफिज मियां का आरोप है कि मोहल्ला के ही राशिद ने सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर 29 जुलाई को अपने भाइयों व अन्य 10-12 लोगों के साथ घर में घुस आया और परिजनों के साथ मारपीट कर दी। उस समय पुलिस को भी जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बाद आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की। पुलिस की जांच में मामला सही पाया। इसके बाद बुधवार को मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि आईजीआरएस पर मामले की शिकायत आई थी। इसके बाद जांच की गई और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी रंगदारी मांगने का एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। विवादित जमीनों को खरीदने और औने-पौने दाम देकर कब्जा करने जैसे मामलों की पूर्व में भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सबूत जुटाकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

50 हजार देकर कर लिया था जमीन का सौदा
पुलिस का कहना कि आरोपियों ने 50 हजार रुपये देकर पीड़ित की जमीन का सौदा तय किया था। बाद में सस्ते में जमीन देने का दबाव बनाने लगे। इस पर पीड़ित ने जमीन का बैनामा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार के बदले सात लाख रुपये की मांग रख दी। पीड़ित ने लोगों से पंचायत कराई तो 15 लाख रुपये की मांग करने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed