फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand for Rinku Sharma's killers to be hanged

रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग

Sun, 14 Feb 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demand for Rinku Sharma's killers to be hanged
लक्ट्रेट धरना स्थल पर एसडीएम अबुल कलाम को ज्ञापन देते बजरंग दल के पदाधिकारी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अवागढ़। दिल्ली में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बजरंग दल और ब्राह्मण महासभा ने रविवार को राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र एसडीएम सदर अबुल कलाम को सौंपा। दोनों दल के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी और अन्य हमलावरों पर रासुका लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से दोनों दलों के पदाधिकारियाें ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में विचारण का आदेश कर न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की जाए। रिंकू शर्मा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और परिजनों को एक करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाए। दिल्ली में हिंदुओं पर हो रहे लगातार हमलों के लिए दिल्ली पुलिस को जवाबदेह बनाया जाए।
विज्ञापन

बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक कुशवाहा, नगर संयोजक अनुज दीक्षित, विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी पियूष कृष्ण दुबे, जिलाध्यक्ष लोकेश पचौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेघेश भारद्वाज, महासचिव बालकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, अवागढ़ में भी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा को सौंपा। इसमें रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की गई। शुभम जादौन, प्रिंस वार्ष्णेय, शुभम कांत, सचिन दुबे, विजय गिरी, अभिषेक पाराशर, निहाल झा, रुद्र पचौरी, किशन ठाकुर, शिवकांत चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed