Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Delivery boy injured in car collision, referred to Agra

Etah News: कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय घायल, आगरा रेफर

Sun, 21 Dec 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Dec 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Delivery boy injured in car collision, referred to Agra
मिरहची रोड पर हुए हादसे के बाद घायल का हाल जानते मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी। संवाद
एटा। मिरहची थाना समीप हुए हादसे में एक डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी सामान की डिलीवरी के दौरान सड़क किनारे खड़े युवक में पीछे से कार टकरा गई। उसे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। वहीं मिरहची थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अनुज उपाध्याय (22) निवासी जिन्हैरा थाना मिरहची एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। उसके भाई अरुण उपाध्याय ने बताया कि रविवार को अनुज पास के गांव में ऑर्डर पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में गांव सुपैथी के निकट वह सड़क किनारे रुका तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में अनुज के पैर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। रास्ते से गुजर रहे मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने एंबुलेंस की मदद से उसको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। हादसे के बाद भाग रहे कार चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और कार थाने में खड़ी करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिरहची थाना क्षेत्र में एटा-कासगंज हाईवे स्थित गांव सिरसा टिप्पू पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस पर सवार लवेश और अमित निवासी गांव गंगनपुर कोतवाली नगर घायल हो गए। रविवार दोपहर के समय ये लोग नदरई पुल घूमने जा रहे थे। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed