{"_id":"574b26c44f1c1b8228108dff","slug":"deepak-se-lagee-aag-se-15-parivaar-beghar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपक से लगी आग से 15 परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपक से लगी आग से 15 परिवार बेघर
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
दीपक से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात आई आंधी ने गांव विजईपुर में 15 परिवारों को घर से बेघर कर दिया। आंधी में दीपक गिरने से झोपड़ियाें में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
शनिवार रात 11 बजे आंधी के दौरान महेश के घर जल रहा दीपक नीचे गिर पड़ा। दीपक से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे करके गांव के 15 झोंपड़ियों को चपेट में लिया। आग की चपेट में आकर शांतिस्वरूप, सुनील, महेश, यदुनाथ, धनपाल, नरेन्द्र, मोहनपाल, श्री निवास, रामकुमार, राजकुमार, रामसुमिरत, आलोक, शेर सिंह, श्री निवास का सामान जलकर राख हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणाें ने फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणाें की माने दमकल की गाड़ी तब पहुंची, जब तक आग बुझ चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि आग बुझाने पहुंची दमकल खराब हो गई। रविवार सुबह दूसरी गाड़ी उस गाड़ी को खींचकर लेकर गई।