फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Deep potholes on Dariyavanj Road, two-wheeler riders fall and get injured

Etah News: दरियावगंज रोड पर गहरे गड्ढे, दोपहिया वाहन चालक गिरकर हो रहे चोटिल

Sun, 08 Feb 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Deep potholes on Dariyavanj Road, two-wheeler riders fall and get injured
जैथरा में टूटा पड़ा दरियाव गंज रोड, गद्दों में भरा पानी व कीचड़। संवाद
जैथरा। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर से गुजरे दरियावगंज रोड पर गहरे गड्ढे होने से राहगीर परेशान हैं। कीचड़ से भरे गड्ढों से गुजरते समय अक्सर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। कस्बे के व्यस्ततम मार्ग के ऊबड़-खाबड़ होने पर लोगों ने इसके निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे से दरियावगंज रोड से पटियाली होते हुए कादरगंज गंगाजी घाट का रास्ता होने की वजह से इन दिनों इधर से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री गुजर रहे हैं। मोहल्ला शास्त्री नगर से गुजरते समय रास्ते में कीचड़ होने के कारण पैदल गुजरना मुश्किल हो रहा है। महाशिवरात्रि पर्व से पहले कांवड़ यात्रियों को गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। मोहल्ले के हरिओम चौहान ने बताया अक्सर यहां से गुजरते समय बाइक का पहिया गहरे गड्ढे में जाने पर अनियंत्रित होकर सवार लोग गिर जाते हैं। डॉ. राजन सिंह रठौर ने बताया मोहल्ले से गुजरते समय कई महिलाओं के कूल्हे और पैर की हड्डी टूट चुकी है। सतीश यादव ने कहा डेढ़ वर्ष से मार्ग खराब है, दिनों दिन मार्ग के गड्ढों की गहराई बढ़ती जा रही है। मनोज चौहान ने कहा पानी की निकासी न होने पर मकानों का गंदा पानी सड़क पर बहकर गड्ढों में जमा हो रहा है। मोहल्ले के ग्रीश चंद्र यादव, मानवेंद्र सिंह राठौर, पुष्पेंद्र सिंह, कमलेश भदौरिया ने एक साल से ऊबड़-खाबड़ सड़क के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन





शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
गंगा स्नान की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। नजदीक के कादरगंज गंगा घाट को इस मार्ग से होकर जाना होता है, जो ऊबड़-खाबड़ है। कीचड़ से लबालब गहरे गड्ढों से गुजरते समय हादसे की आशंका रहती है। सड़क की मरम्मत न होने से कस्बे और क्षेत्र के लोग बेहद परेशान हैं। - जीवाराम, सेवानिवृत्त अमीन शास्त्री नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी को कराना है, कई बार शिकायत करने पर भी पीडब्ल्यूडी गंभीरता से इस समस्या को नहीं ले रहा है। सड़क के निर्माण को विधायक और चेयरमैन को पहल करनी चाहिए। - ओमवीर सिंह, शास्त्री नगर

जैथरा में टूटा पड़ा दरियाव गंज रोड, गद्दों में भरा पानी व कीचड़। संवाद

जैथरा में टूटा पड़ा दरियाव गंज रोड, गद्दों में भरा पानी व कीचड़। संवाद

जैथरा में टूटा पड़ा दरियाव गंज रोड, गद्दों में भरा पानी व कीचड़। संवाद

जैथरा में टूटा पड़ा दरियाव गंज रोड, गद्दों में भरा पानी व कीचड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed