फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Death of old man who came for treatment, accused of negligence

Etah News: इलाज कराने आए वृद्ध की मौत, लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 23 Jul 2024 06:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Death of old man who came for treatment, accused of negligence
एटा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज कराने आए वृद्ध की मौत हो गई। पत्नी ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रिजोर थाना क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द निवासी देवजीत (60) सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज में पत्नी विद्या देवी के साथ इलाज के लिए आए थे। पत्नी पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गईं। भीड़ अधिक होने से ज्यादा समय लग गया। तब तक देवजीत की हालत बिगड़ गई। उन्हें खून की उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ती देख पत्नी रोने लगीं। सुनकर अन्य लोगों ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों व सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विद्या देवी ने बताया की पति की कुछ हफ्तों से तबीयत खराब चल रही थी। सोमवार को दवा लेने मेडिकल कॉलेज आए थे। अगर समय से चिकित्सक मेरे पति को देखकर इलाज कर देते तो उनकी जान नहीं जाती। वृद्ध की मदद को पहुंचे अमन ने बताया कि सुरक्षा गार्ड व चिकित्सकों से मरीज को देखने के लिए कई बार कहा। मगर कोई नहीं आया। चिकित्सकों द्वारा लापरवाही बरती गई। यह भी आरोप लगाया कि मदद के लिए पुकारने पर सुरक्षा गार्ड व चिकित्सकों ने धमकी भी दी।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एस. चंद्रा ने बताया कि मामला जानकारी में है। वृद्ध की हालत गंभीर थी। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने वृद्ध को इमरजेंसी में भर्ती कराने के लिए बोला था। तब तक हालत ज्यादा बिगड़ गई। सूचना पर टीबी अस्पताल के चिकित्सक ने जाकर देखा। तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। लापरवाही का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed