फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of young man murdered and thrown into pit

Etah News: हत्या कर गड्ढे में फेंका युवक का शव

Wed, 27 Nov 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 27 Nov 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man murdered and thrown into pit
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र में गांव बीगोर के पास बुधवार सुबह गड्ढे में एक युवक का शव पड़ा देखा गया। इसकी हत्या कर यहां फेंका गया है। सूचना पर पुलिस के साथ ही डॉग स्क्वैड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शिनाख्त न हो पाने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर शव पड़े होने की सूचना पर सीओ सकीट कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष रही होगी। इसके सीधे हाथ पर हनुमान का चित्र गुदा हुआ है और लाल रंग का धागा बंधा है। युवक मुंह के बल पड़ा हुआ था, उसको देखकर लग रहा है कि हत्या यहीं की गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। काफी कोशिश के बाद भी जब पहचान नहीं हो सकी तो शव को पोस्टमार्टम पर मोर्चरी में रखवाया गया है। 72 घंटे तक अगर शिनाख्त नहीं हो पाती है, तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा। फिलहाल घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed