{"_id":"645bd7b7c1d040dfbc070174","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-accused-of-murder-etah-news-c-25-1-152774-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
Wed, 10 May 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कंसुरी में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे एक युवक का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव कंसुरी निवासी मोहित कुमार (19) का शव गांव के पास ही स्थित मंदिर के पास जामुन के पेड़ पर लटका मिला। चाचा अवधपाल सिंह ने बताया कि मोहित की गला दबाकर हत्या करने के बाद दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर लटकाया गया है। जिस दुपट्टे से फंदा बनाया गया है वह हमारे घर का नहीं है। पेड़ पर जिस स्थिति में लटका पाया गया, उसे देखकर कोई भी कह सकता है कि हत्या की गई है। पैर जमीन पर थे और पास में ही चप्पल रखी है। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने मोहित पर गलत नीयत से अपने घर में घुसने का आरोप लगाया था और गालीगलौज कर झगड़ा किया था।
चाचा ने बताया कि मोहित के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी, उसके बाद छोटे भाई विनोद कुमार के साथ मां रिंकी का पुनर्विवाह कर दिया गया। विनोद की तबीयत ठीक नहीं है, उनके लिए दवा लेने भाभी मैनपुरी गई थीं और अपने मायके गांव करीमगंज थाना बिछवां में रुक गईं। जबकि घर पर किसी से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही हैं कि रात में करीब 3 बजे किसी का कॉल आया और उसके बाद चारपाई से उठकर चला गया।