फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body of the married woman was found in this condition five months after marriage family members were sho

UP: काली और पतली कहकर मारते थे ताने...शादी के पांच महीने बाद इस हाल में मिली विवाहिता की लाश, कांप गए घरवाले

Sat, 26 Jul 2025 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

शादी के पांच महीने बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल वाले काली और पतली कहकर उसे ताने मारते थे। मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। 

 

विज्ञापन
dead body of the married woman was found in this condition five months after marriage family members were sho
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तुम काली और पतली हो शादी करके पछता रहा हूं। ऐसे पति ताना मारता था और अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये, सोने की चेन व अंगूठी की मांग करता था। मांग पूरी न करने पर बृहस्पतिवार को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पिता ठाकुरदास ने देवराज सहित 3 लोगों के खिलाफ थाना निधौली कलां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


गांव बढ़ेरा कोतवाली देहात निवासी बृजपाल ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि बहन आरती (22) का विवाह 22 फरवरी 2025 को गांव गढ़िया थाना निधौली कलां निवासी देवराज उर्फ सोनू के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज और घर-गृहस्थी का सामान दिया। कुछ दिन बाद ही बहनोई देवराज व उनके पिता लालसिंह और मां श्यामा देवी बहन से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे न दे पाने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरती को देवराज काफी परेशान करता था और काली व पतली कहकर ताना मारता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इन लोगों ने मिलकर आरती को पीटा और गला दबाकर की हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को उसी की साड़ी का फंदा बनाकर कमरे में पंखे के कुंदे से लटका दिया। जानकारी मिलने पर रात में हम लोग गांव पहुंचे। मृतका के पिता ठाकुरदास ने बताया कि पहले भी 3 बार देवराज को समझाने का प्रयास किया था। इसके बावजूद भी वह नहीं सुधरा और बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग पाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed