{"_id":"664f8021d1e2a1507a03e384","slug":"dead-body-of-student-found-in-house-accused-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-117272-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्रा का घर में मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्रा का घर में मिला शव, हत्या का आरोप
Thu, 23 May 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 23 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला के एक गांव में छात्रा का शव घर के कमरे में मिला। मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक छात्रा के पिता ने बताया कि बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बेटे के साथ छत पर सो रहा था। 15 वर्षीय बेटी नीचे वाले कमरे में सो रही थी। उसी समय पड़ोस के एक युवक ने आवाज़ लगाई और कहा कि नीचे आओ। जब पिता नीचे उतरा तो देखा गांव का ही राजकुमार बेटी के कमरे से निकलकर भागा। यह देखकर मैंने उसका पीछा किया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। वापस आकर बेटी के कमरे में गया तो देखा उसका शव जमीन पर पड़ा था। नाक से खून बह रहा था।
इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु की वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
खेत पर जाते समय भी करता था परेशान
किशोरी के परिजन ने बताया गांव का रहने वाला राजकुमार पिछले कई दिनों से बेटी को परेशान कर रहा था। जिसको लेकर कई बार मैंने उसको टोका भी था। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।