फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body of newly married woman was found hanging from noose in etah brother said in laws had killed her

UP News: हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी, इस हाल में मिला नवेली दुल्हन का शव; देखकर कांप गए घरवाले

Thu, 29 Jun 2023 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

एटा में अभी नवविवाहिता के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। इस हाल में नवेली दुल्हन का शव मिला। इसे देखकर घरवाले कांप गए। 

विज्ञापन
dead body of newly married woman was found hanging from noose in etah brother said in laws had killed her
UP News: हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी, इस हाल में मिला नवेली दुल्हन का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार की सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता की शादी को दो माह भी पूरे नहीं हुए हैं। मायके वालों ने पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। भाई ने सास-ससुर और पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घटना नयागांव थाना क्षेत्र के नगला पट्टी गांव की है। गांव निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी प्रियंका (20) की मौत हुई है। भाई विपिन कुमार निवासी गांव सोना जानकीपुर थाना नबावगंज जिला फर्रुखाबाद का आरोप है कि जितेंद्र, जितेंद्र के पिता रनवीर और मां मीरा देवी ने पहले बेल्टों से बहन की पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए बेल्ट से ही फंदा बनाकर जंगले के सहारे लटका दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- कातिल साली: जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बहन की शादी एक मई 2023 को ही की थी। शादी में पांच लाख नकद देना तय हुआ था। इसमें से एक लाख रुपये शेष रह गए थे। मूंगफली की फसल खुदाई होने और बिक्री करने के बाद देने का वादा किया था। उससे पहले ही हत्या कर दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि दहेज को लेकर महिला की हत्या की गई है। सास-ससुर और पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मायके वालों को सौंप दिया है।


यह भी पढ़ेंः- साइकोलॉजिस्ट निकला शैतान: बच्चों को अकेले कमरे में बुलाता...फिर दर्द से चीख उठते मासूम, सामने आया खौफनाक सच

चौथी की विदा के साथ ही लौटा दिया था सामान

भाई का आरोप है बहन की शादी करने के दौरान घर-गृहस्थी का सारा सामान दिया गया था। लेकिन बहनोई ने बेड, अलमारी और बक्सा कमजोर होने की बात कहकर बहन की चौथी की विदा के साथ ही लौटा दिया था। हम लोगों ने इसे बदलकर दिया।

यह भी पढ़ेंः- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन संग पांच का कत्ल: एक माह पहले बनवाया फरसा, पहले की पार्टी...फिर सामने आया खौफनाक सच

पहली पत्नी से तलाक लेकर की थी शादी

भाई ने बताया कि जितेंद्र की पहले भी शादी हो चुकी थी। उस लड़की पर गलत आरोप लगाकर घर से निकाल दिया और तलाक ले लिया था। इसके बाद बहन से शादी की थी। बाद में जानकारी जुटाई तो पता चला कि जितेंद्र ही गलत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed