फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dead body of eight month pregnant woman found hanging

हत्या या आत्महत्या: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, आठ माह की गर्भवती; पिता बोले- वो जान नहीं दे सकती

Fri, 13 Dec 2024 02:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Dec 2024 02:35 PM IST
सार

शादी के चार साल बाद विवाहिता की संदग्ध हालत में मौत हो गई। उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों का कहना है कि वो आठ माह की गर्भवती थी, जान नहीं दे सकती है। 

विज्ञापन
Dead body of eight month pregnant woman found hanging
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सरसैला में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। वह आठ महीने की गर्भवती थी। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गांव नगला गरीबा निवासी भारत सिंह ने बताया कि बेटी हेमलता (24) का विवाह चार वर्ष पूर्व सरसैला निवासी विष्णु के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। कुछ समय बाद ही यह लोग बेटी को परेशान करने लगे। विष्णु ने कई बार बेटी को पीटा था, जिसकी शिकायत उसने फोन के माध्यम से हम लोगों से की थी। कई बार हमने विष्णु और उसके परिजन के समझाया भी था। उसके बाद भी ये लोग नहीं सुधरे।
विज्ञापन


बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह हमको सूचना मिली कि बेटी ने कमरे में साड़ी के फंदे लटककर जान दे दी है। मौके पर पहुंचे तो बेटी के सुसराल वाले लापता थे, सिर्फ विष्णु के चाचा थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। भारत सिंह ने आशंका जताई है कि बेटी के गले और शरीर के अन्य स्थानों पर भी चोट के निशान हैं, उनसे लगता है कि हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सिंह ने बताया कि बेटी हेमलता आठ माह की गर्भवती थी। ऐसे में वह आत्महत्या कैसे कर सकती है। पुलिस मामले की सही तरीके से जांच पड़ताल करे तो मौत का कारण सामने आ जाएगा। मामले में सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed