{"_id":"682e0cdb375c798b78004f71","slug":"dead-body-of-debt-ridden-laborer-found-hanging-etah-news-c-163-1-eta1003-133830-2025-05-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कर्ज के बोझ में दबा मजदूर...फंदे पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कर्ज के बोझ में दबा मजदूर...फंदे पर लटकी मिली लाश, हत्या या आत्महत्या; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 22 May 2025 12:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:39 PM IST
सार
एटा में मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मजदूर की कर्ज ने जान ले ली। वो तनाव में चल रही था। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पुवायां में बुधवार को एक बंद मकान में युवक का शव फंदे पर लटके होने की खबर पर खलबली मच गई। उसके ऊपर काफी कर्ज था। मृतक की मां ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव बिल्सड़ पुवायां निवासी राजकुमार (27) गंजडुंडवारा क्षेत्र के पचपोखरा स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम को मजदूरी करके लौटा और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार की सुबह उसका शव गांव में एक बंद मकान में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही मकान मालिक आलोक कुमार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी मुकेश मलिक घटनास्थल पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की मां कमला देवी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि राजकुमार पर कई भट्ठा मालिकों का कर्ज था, जो वह चुका नहीं पा रहा था। इसके कारण कुछ लोग परेशान करते थे, तरह-तरह की धमकी दी जाती थीं। इसके कारण ही मारने के बाद उसके शव को लटकाया गया है।
सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।