फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Dead body of brother-in-law found in canal and search for brother-in-law in Etah

Etah: नहर में मिला लापता जीजा का शव, साले की तलाश जारी, पानी में ही मिली बाइक, बीती रात से दोनों लापता थे

Sun, 15 Jan 2023 08:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Jan 2023 08:04 PM IST
सार

एटा में बीती रात से लापता जीजा का शव नहर में पड़ा मिला, जबकि साले का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोनों बाइक से कुरावाली से अमांपुर के लिए निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। 

विज्ञापन
Dead body of brother-in-law found in canal and search for brother-in-law in Etah
मृतक शिवा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में नहर में बाइक पड़ी दिखाई दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को बाहर निकाला। पानी में आसपास तलाश किया तो एक शव मिला। गाड़ी नंबर से उसका पता ट्रेस करके परिजनों से संपर्क करके उन्हें इसकी जानकारी दी। उन्होंने जीजा-साले के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस दूसरे की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


कासगंज जिले के थाना व कस्बा अमांपुर निवासी शिवा अपने चचेरे साले अश्वनी राजकपूर के साथ शनिवार की रात घर से निकला था। इसके बाद दोनों घर नहीं पहुंचे। परिजन दोनों को फोन कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं लग रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


इसी बीच रविवार की शाम एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के जिरसिमी गांव के पास नहर में एक बाइक पड़ी दिखाई दी। ग्रामीणों ने देखा तो जानकारी गांव में दी। मामला संदिग्ध लगा तो उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को पानी से निकलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी का नंबर ट्रेस करने से मिली जानकारी 

इसके बाद उसका नंबर ट्रेस किया और परिजनों से संपर्क किया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए और पूरी जानकारी दी। इस पर पुलिस ने पानी में आसपास तलाश शुरू कराई। इस पर बाइक के स्थान से करीब 200 मीटर की दूरी पर शव मिला। उसे पानी से बाहर निकाला गया तो परिजनों ने इसकी पहचान शिवा के रूप में की। इसके बाद पानी में आसपास तलाश किया गया लेकिन साले अश्वनी राजकपूर निवासी कुरावली, जिला मैनपुरी का पता नहीं चल सका। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 


थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की शाम करीब तीन बजे स्थानीय लोगों ने नहर में बाइक पड़ी होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर बाइक का नंबर ट्रेस किया गया। परिजनों से संपर्क होने पर जीजा-साले के लापता होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ नहर में तलाशी अभियान चलाया तो शिवा का शव मिला। अश्वनी राजकपूर की तलाश की जा रही है। 

कुरावली से अमांपुर के लिए निकले थे

परिजनों ने बताया कि बीती रात दोनों कुरावली से अमांपुर के लिए निकले थे। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि नहर पर मोड़ है। कोहरा अधिक होने के चलते रास्ता नहीं दिखा होगा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। दोनों इसके नीचे दब गए होंगे। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed