{"_id":"687f9491c22ce36dbd07d850","slug":"dead-body-of-a-newborn-girl-found-on-the-roadside-etah-news-c-163-1-eta1001-136638-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क किनारे मिला नवजात बच्ची का शव
Tue, 22 Jul 2025 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव गैबर असदुल्लापुर में सड़क किनारे नवजात बालिका का शव दिखा तो लोगों के मुंह से एक ही शब्द निकला कि मर गई मां की ममता जो बेटी को फेंक गई।
एक मां ने नवजात बच्ची को कपड़े में लपेट सड़क किनारे फेंककर मां-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। लोगों ने बच्ची के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।
अलीगंज थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि गांव गैबर असदुल्लापुर में सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात का फोटो खींचकर आसपास के क्षेत्र में दिखाया गया मगर किसी ने पहचान नहीं की। शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कुछ दिन पूर्व सकीट थाना क्षेत्र में भी एक जिंदा नवजात बच्ची खेत में पड़ी मिली थी जिसको चाइल्ड केयर सेंटर पर भेज दिया गया था। संवाद