फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead body founded in mirhachi

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
dead body founded in mirhachi
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव नगला भगत में शनिवार को एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। वह सात जून की शाम से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत बताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर नगला भगत निवासी विकास ने बताया कि उसका भाई 20 वर्षीय योगेंद्र शहर के कासगंज रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। सात जून की शाम से लापता था। बहुत खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। शनिवार को गांव की एक महिला श्मशान घाट की तरफ घास काटने गई। उसे खेत में एक शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना गांव में दी। मौके पर परिजन पहुंचे तो कपड़े व चप्पल से भाई की शिनाख्त की। विकास ने कहा किसी ने भाई की हत्या की है। थानाध्यक्ष सीपी सिंह ने बताया कि मृतक के गले में रस्सी का फंदा था। पेड़ पर रस्सी बंधी हुई थी। संभवत: रस्सी टूट गई थी। शनिवार को दोपहर के समय पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें भी फंदे से लटकने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा
ग्रामीणों ने बताया कि योगेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद युवती के परिजन ने योगेंद्र की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed