फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   dead bodies of woman and six-year-old boy found on canal track in Etah

Etah: नहर की पटरी में मिले महिला और छह वर्षीय बालक के शव, हत्या करने का अनुमान; पुलिस कर रही जांच

Thu, 30 May 2024 07:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 May 2024 07:44 PM IST
सार

नहर की पटरी में महिला और छह वर्षीय बालक के शव मिले। हत्या करके शव फेंकने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
dead bodies of woman and six-year-old boy found on canal track in Etah
नहर की पटरी में मिले महिला और छह वर्षीय बालक के शव, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बृहस्पतिवार की सुबह नहर की पटरी पर महिला व लगभग छह वर्षीय के बालक के शव मिले। गांव के चौकीदार ने सूचना पुलिस को दी। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। दोनों के शरीर पर नीलापन है। जहर देकर हत्या के बाद शव फेंके जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के सावंत खेड़ा गांव के पास की है। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 6 बजे गांव के चौकीदार जागन सिंह ने सूचना दी। बताया कि सावंत खेड़ा से गदनपुर मार्ग पर नहर की पटरी पर सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला व लगभग छह वर्ष के बालक का शव पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ जलेसर कृष्णमुरारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर लगभग 36 वर्ष की एक अज्ञात महिला व पास में ही लगभग छह वर्ष के बालक का शव पड़ा हुआ था। कुछ ही देर में एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इन दोनों की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। दोनों के ही शरीर नीले पड़े हुए हैं। हो सकता है इनको कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर मारा गया हो। फिलहाल दोनों ही शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।

महिला के हाथों पर गुदे हैं नाम

महिला के हाथों पर कई जगह नाम गुदे हुए हैं। दाहिने हाथ पर विकास राजा और बाएं हाथ पर ऊपर विकास जान तो उसके नीचे रीना पत्नी लिखा हुआ है। सीओ जलेसर ने बताया कि शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

गैर जिले के हो सकते हैं मृतक

पुलिस ने काफी देर तक आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन उन्हें कोई नहीं पहचान सका। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों गैर जिले के हो सकते हैं। एएसपी ने बताया कि जिले के सभी थानों और आसपास के जिलों की पुलिस को हुलिया भेजकर सूचित किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed