फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daughters will become empowered by studying books, will get solution

Etah News: पुस्तकों का अध्ययन करने से सशक्त होंगी बेटियां, मिलेगा समाधान

Sun, 21 Dec 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Daughters will become empowered by studying books, will get solution
दशम पुस्तक मेला में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ छात्र-छात्राओं को संबोधित करती हुईं। सं
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार को दशम पुस्तक महोत्सव के तीसरे दिन मेहंदी, संगीत, गायन एवं वादन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें आईं राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा पुस्तकों के अध्ययन से नारियां सशक्त होंगी।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर आयोजित संगोष्ठी में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि पुस्तकों में ही हमारा संसार है। इन पुस्तकों को अपने पास रखने की जरूरत है। हर समस्या का समाधान इन्हीं से मिलता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज कमालुद्दीन ने कहा कि नारी समाज की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

यदि शिक्षित एवं सशक्त नारी होगी तो निश्चय ही वह समाज सुरक्षित और समृद्ध होगा और उसी के आधार पर राष्ट्र भी सशक्त बनेगा। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन पराविधिक स्वयंसेवक डॉ. रिचा यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक धरोहर राजकीय इंटर कॉलेज पुरातन छात्र समिति द्वारा किए जा रहे कार्य को दृष्टिगत रखते हुए सहयोगियों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष एसके सिंह, उपाध्यक्ष दीपमाला, संरक्षक हरिश्चंद्र दुबे द्वारा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने समिति के सदस्यों प्रशस्ति प्रमाण पत्र स्मृति एवं शाल पहना कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नीलम गुप्ता, प्रतिभा यादव, मंजू दुबे, डॉ. सुमन लता यादव, किरण यादव, डॉ नीतू यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, बिंबिसार बौद्ध आदि लोग मौजूद रहे।
आज होगा शाम ए- कव्वाली का आयोजन
पुस्तक मेले में रविवार की शाम 5 बजे से राष्ट्र निर्माण सम्मान 2025 एवं शाम-ए-कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।
अमीर खुसरो फाउंडेशन, राम सिंह फाउंडेशन एवं स्व. ब्रजपाल सिंह यादव स्मारक आयोजन समिति के तत्वावधान में इस सम्मान समारोह में जिले की कई प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी।

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त अजय चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मशहूर निजामी बंधु की प्रस्तुतियां समा बांधेंगी।

दशम पुस्तक मेला में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ छात्र-छात्राओं को संबोधित करती हुईं। सं

दशम पुस्तक मेला में राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ छात्र-छात्राओं को संबोधित करती हुईं। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed