फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Daughter reached Etah in search of missing mother in satsang

Etah News: सत्संग में गुम हुई मां को ढूंढ़ते हुए एटा पहुंची बेटी

Fri, 05 Jul 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 05 Jul 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Daughter reached Etah in search of missing mother in satsang
एटा। सिकंदराराऊ में 2 जुलाई को हुए हादसे में 122 लोगों की जान चली गई। तीन दिन बीतने के बाद अभी तक कुछ लोग घर नहीं पहुंचे हैं। जिनके परिजन लगातार तलाश कर रहे हैं। शुक्रवार को मैनपुरी जिले की एक महिला की तलाश में उसकी बेटी एटा मेडिकल कॉलेज पहुंची, जो यहां नहीं मिलीं। इसके बाद हताश होकर चली गई। बाद में पता लगा कि मां मैनपुरी पहुंच गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी पिंकी ने बताया कि मैनपुरी जिले के गांव जिरौली थाना भोगांव निवासी मां सावित्री देवी 2 जुलाई को भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गईं थीं। दोपहर के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि वहां भगदड़ मच गई है। जिसके चलते बहुत से लोगों की मौत भी हो गई है। सूचना मिलते ही हम लोग मां को ढूंढ़ने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जब वहां मां नहीं मिलीं तो हाथरस पहुंचे।
विज्ञापन

वहां भी कोई पता नहीं चल सका तो अलीगढ़ तक गए, लेकिन मां का पता नहीं चल सका। कुछ लोगों ने बताया कि सबसे पहले घायलों व मृतकों को एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। तब हम लोग शुक्रवार को यहां पहुंचे हैं लेकिन यहां भी कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। समझ नहीं आ रहा कि मां आखिर कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ है? शाम के समय पिंकी को सूचना मिली कि मां अपने घर मैनपुरी सकुशल लौट आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed