{"_id":"5df3da4c8ebc3e87ed66f387","slug":"damage-road-dm-etah-etah-news-agr419933652","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर गड्ढों का डीएम ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर गड्ढों का डीएम ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
सड़क में गड्ढों को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश के मुखिया ने 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। जिले में भी लाखों रुपये खर्च होने के बाद स्थिति जस की तस बनी रही। इस खबर को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीएम सुखलाल भारती ने संज्ञान लिया और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों को जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।
सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर तक अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। कहा था कि ग्रामीण से लेकर शहर तक व जीटी रोड की सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएं। इसके तहत शहरी क्षेत्र में 35 लाख व ग्रामीण क्षेत्र में 15 लाख रुपये खर्च किए गए, लेकिन जिले में यथा स्थित बनी हुई है।
यह खबर अमर उजाला में 11 दिसंबर को ‘50 लाख रुपये खर्च, फिर भी नहीं भरे जा सके जर्जर सड़कों के जख्म’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। खबर का डीएम ने संज्ञान लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा के तहत सड़क के निर्माण कार्य के प्रस्ताव भी मांगे हैं।
विज्ञापन
जीटी रोड पर ही गड्ढे
जनपद से एनएच-91 होकर गुजरा है। यह मार्ग दिल्ली से कानपुर तक जाता है। जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। इस मार्ग पर गांधी स्मारक व जेएलएन डिग्री कॉलेज के पास जीटी रोड पर गड्ढे हैं। यही हाल अलीगंज तिराहा का है।
अलीगंज मार्ग पर 15 लाख खर्च
एटा से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर विभाग द्वारा 15 लाख रुपये खर्च किए गए। इसके बाद भी 60 किलोमीटर की दूरी में लगभग 23 गड्ढे हैं।
बनी सड़क उखड़ने लगी
निधौलीकलां ब्लाक क्षेत्र के गांव नगला बरी की सड़क छह माह पूर्व लाखों रुपये की लागत से बनाई गई थी। इसके बाद भी यह सड़क उखड़ने लगी है। यही हाल अलीगंज से सराह अगहत जाने वाले रास्ते का है। अलीगंज निकलते ही लगभग 2 किलोमीटर तक सड़क उखड़ी पड़ी है। इसके साथ ही सड़कों पर गड्ढे है।
सभी सड़कें जल्द गड्ढा मुक्त होंगी
जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य 90 फीसद कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल्द ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
सतीष कुमार, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी।