{"_id":"680b7d81c3592163030f4944","slug":"dalit-community-angry-over-breaking-of-lord-buddhas-statue-etah-news-c-163-1-eta1003-132758-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़े जाने पर दलित समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़े जाने पर दलित समाज में आक्रोश
Fri, 25 Apr 2025 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इससे दलित समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया। एसडीएम सदर और सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर नई मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
सिरसा बदन गांव में बृहस्पतिवार रात सबकुछ सामान्य था। शुक्रवार की सुबह जागने पर लोगों ने अंबेडकर पार्क में भगवान बौद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा तो वह भड़क गए। हंगामे की जानकारी पर आसपास के थानों के फोर्स के साथ ही एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता और सीओ सदर संजय सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। दलित समाज के लोगों का आरोप था कि बृहस्पतिवार की रात को गांव में एक बरात आई थी। इसमें शामिल किसी व्यक्ति ने यह हरकत की है।
तनाव बढ़ने पर एसडीएम और सीओ ने नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर मामले को शांत किया। सिरसा बदन गांव के अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगी है। इसकी स्थापना वर्ष 2018 में की गई थी। एक सप्ताह पहले जलेसर क्षेत्र के गांव मोहनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। इसको लेकर जिले भर के लोधी समाज में नाराजगी थी। अंबेडकर जयंती पर एक दलित युवक को गोली मार दिए जाने की घटना पर जलेसर में तनाव हो गया था। इसको देखते हुए सिरसा बदन की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।