{"_id":"687544161b39a9fb4f045852","slug":"daily-turnover-of-rs-15-crore-affected-etah-news-c-163-1-eta1003-136288-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोजाना 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोजाना 15 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Mon, 14 Jul 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
विधायक संजीव दिवाकर को ज्ञापन देते पीतल कारोबारी।
- फोटो : विधायक संजीव दिवाकर को ज्ञापन देते पीतल कारोबारी।
जलेसर(एटा)। घुंघरू-घंटी कारोबारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। जीएसटी विभाग द्वारा छापेमारी कर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। हड़ताल के चलते रोजाना करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। सोमवार को सभी कारोबारियों, कारीगरों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन विधायक और एसडीएम को सौंपा।
नगर में छोटी-बड़ी करीब 3000 इकाइयां हैं, जहां पीतल के घुंघरू-घंटे, घंटी व अन्य उत्पाद बनाए जाने का काम चलता है। उद्यमियों के अलावा इन इकाइयों से करीब 10 हजार लोग जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में कई पीतल कारोबारियों पर जीएसटी छापेमारी कर चुकी है।
कारोबारियों का आरोप है कि केवल आर्थिक उत्पीड़न के लिए यह कार्रवाई की जाती हैं। इसके विरोध में उन्होंने रविवार से बेमियादी हड़ताल का एलान कर दिया। सोमवार को दूसरे दिन भी हड़ताल रही। कारोबारियों के मुताबिक कामबंदी से 15 करोड़ रुपये रोजाना का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को कारोबारियों और कारीगरों व श्रमिकों ने विधायक संजीव दिवाकर को उनके आवास पर और तहसील पहुंचकर एसडीएम भावना विमल को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बताया कि जीएसटी के अधिकारियों की छापामार कार्रवाई से वह लोग परेशान हैं।
चोरी न मिलने पर भी बार-बार छापा मारकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। काम बंद होने से तीन हजार भट्ठियां ठंडी पड़ी हैं और क्षेत्र के दस हजार मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। विधायक संजीव दिवाकर ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।