{"_id":"5fe778398ebc3e40fb198374","slug":"daggamar-vahan-etah-news-agr4737198147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहन लगाते जाम, पुलिस-प्रशासन बना अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहन लगाते जाम, पुलिस-प्रशासन बना अनजान
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर लगा जाम ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। डग्गामार वाहन संचालकों की मनमानी के चलते शहर के व्यस्ततम इलाकों सहित जीटी रोड पर जाम लग जाना आम बात है। अलीगंज चुंगी, शिकोहाबाद रोड, ठंडी सड़क हो या फिर जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड, सभी जगह इनका कब्जा है। बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के सामने ही दिन भर डग्गामार वाहनाें से जाम लगा रहता है। वहीं, इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन अनजान है।
दो दिन पूर्व सदर विधायक विपिन डेविड वर्मा की गाड़ी बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों के कारण लगे जाम में फंस गई। काफी देर इंतजार करने के बाद वह गाड़ी से उतरे और यातायात पुलिसकर्मियों की क्लास लगा दी। इससे पहले भी डग्गामार वाहनों के खिलाफ सदर विधायक द्वारा अधिकारियों से कार्रवाई की बात कही गई, लेकिन एक दो दिन बाद स्थिति जस की तस बन गई।
वहीं, बीते माह अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ठंडी सड़क पर निकल रहे थे। उनकी गाड़ी डग्गामार वाहनों के कारण जाम में फंसी तो वह स्वयं गाड़ी से नीचे उतरे और डंडा लेकर डग्गामार वाहनों पर डंडे बरसाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बस स्टैंड चौकी इंचार्ज सहित यातायात पुलिस को जीटी रोड पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। वहीं शुक्रवार को अनुबंधित बसों के संचालकों ने डीएम सुखलाल भारती को ज्ञापन देकर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर खड़े हो रहे डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।