{"_id":"a8131ecb5dfa8a3bdb3219dedf3e2161","slug":"current-death-imposed-on-the-villagers-drink-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मौत पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटनाक्रम के अनुसार मोहल्ला अकबरपुर निवासी मोहम्मद यूसुफ पुत्र हब्ब्ूा खां थाना सकरौली के ग्राम बढ़नपुर में सतीश की पुत्री के विवाह समारोह में बिजली का कार्य करने गया था। बुधवार रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई। लोग उसे उपचार के लिए जलेसर के प्राईवेट नर्सिग होम में ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात्रि में जानकारी होने पर परिवारीजन उसे आवास मोहल्ला अकबर पुर हवेली स्थित लोहा बाजार ले आए। गुरुवार को सुबह आठ बजे मोहल्ले के गुस्साए लोगों ने पूर्व विधायक रघुवीर सिंह के नेतृत्व में लोहा बाजार में जाम लगा दिया। परिवारीजन सरकारी सहायता दिलाने की मांग करने लगे। सुबह दस बजे तक जाम लगा रहा।
दो घंटे के बाद जानकारी मिलने के बाद उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन किया कि राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के अंतर्गत तीस हजार रुपया एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से धनराशि दिलाने के लिए संस्तुति पत्र भेजा जाएगा ताकि आर्थिक सहायता दिलाई जा सके।
घटना के संबंध में मृतक बिजली मिस्त्री के पिता हब्बू खां ने टेंट स्वामी एवं शादी वाले घर के मुखिया सतीश के द्वारा घर से बुला ले जाने और प्रात: काल शव प्राईवेट चिकित्सालय पर छोड़ जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। सकरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन
ये लोग थे मौजूद
जलेसर। लोहा बाजार में लगे जाम के दौरान पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष राम दास, समाजसेवी अकबर खां, मोहम्मद हसीन खां, मुन्ने खां एडवोकेट, पूरन सिंह भारती, ओमप्रकाश भारती, विनोद उपाध्याय एडवोकेट, सोनू सर्राफ आदि सैकडों लोग मौजूद थे।