{"_id":"659996e59f8e76684b0dfe8b","slug":"cruelty-to-cows-vhp-bajrang-dal-workers-sitting-on-the-road-etah-news-c-163-1-sagr1016-10894-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोवंश से हैवानियत, सड़क पर बैठे विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोवंश से हैवानियत, सड़क पर बैठे विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता
Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। नगर में एक गोवंश (सांड़) से अज्ञात लोगों ने हैवानियत की। बुरी तरह पीटकर उसका एक पैर तोड़ डाला। इस तरह की अन्य घटनाओं का भी आरोप लगाते हुए आक्रोशित विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार सुबह सुबह 9 बजे जाम लगाकर सड़क पर बैठ गए। पांच घंटे तक नगर का मुख्य बाजार मार्ग जाम रहा।
विहिप नगर अध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि नगर में निराश्रित गोवंशों पर अज्ञात हमलावरों द्वारा लगातार वार किया जा रहा है। इसकी सूचना प्रशासन को देने के बावजूद घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा। एक गोवंश का पैर तोड़कर अज्ञात हमलावरों ने हैवानियत की है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। जिस पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं का जा रही है। ग्राम पंचायतों से नगर में गोवंशों को छोड़ा जा रहा है। गोकशी करने वाले लोग रात के समय गोवंशों पर क्रूरता से हमला कर देते हैं। घायल गोवंश का उपचार न होने के कारण मृत्यु हो जाती है। ऐसे लोगों को चिह्ति कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर तहसीलदार संदीप सिंह, नायब तहसीलदार वंशिका सिंह, सीओ कृष्ण मुरारी, सिटी इंचार्ज चंद्रशेखर त्रिपाठी, पशु चिकित्सक नीरज शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि तहसीलदार ने आश्वासन देते हुए कहा कि 48 घंटे में निराश्रित गोवंशों को नगर से गोशाला भिजवाया जाएगा। साथ ही गोवंश पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस से नगर के संदिग्ध इलाकों में सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जाएंगे। करीब पांच घंटे बाद 2 बजे जाम खुला।
विज्ञापन
खुले में कैसे आया टैगिंग वाला गोवंश
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस गोवंश के साथ हैवानियत की गई, उसकी टैगिंग हो रही है। सवाल यह उठता है कि जब टैगिंग कर उसे गोशाला पहुंचा दिया गया। तो यह बाहर कैसे आ गया?
एसडीएम को दिया ज्ञापन
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को दिया। कहा कि नगर में घूम रहे गोवंशों पर गोकशी करने वाले लोग अत्याचार कर रहे है। घायल गोवंशों को उचित समय पर उपचार नहीं दिया जाता है। कम से कम दो डाॅक्टरों की टीम निर्धारित की जाए। गोवंश खुले में न रहें। अपराधियों को पकड़कर कार्रवाई की जाए। आकाश गुप्ता, उत्साह भारद्वाज सभासद, शुभम सोलंकी, रूपम गुप्ता, कुशल गोयल, कपिलदेव वार्ष्णेय, विष्णु गुप्ता, लकी मल्होत्रा, रवि ठाकुर आदि मौजूद रहे।
निराश्रित गोवंशों को गोशाला में पहुंचाने के लिए ईओ को निर्देश दिए हैं। घायल गोवंशों के उपचार के लिए सीवीओ को पत्र लिख दिया है। घटना करने वालों का चिह्नांकन कराया जा रहा है। - नितिन तेवतिया, एसडीएम